लोगों की सुरक्षा ही प्राथमिकता

शहर की सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया अाश्वस्त, खुद करेंगे गश्ती एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर खुद रात को गश्ती करेंगे. कभी भी किसी के घर के सामने पुलिस की दस्तक पड़ सकती है. दुर्जय पासवान गुमला : गुमला में सिटी पुलिसिंग के तहत काम होगा. हमारी सुरक्षा के लिए पुलिस अब हर दिन अलर्ट रहेगी. […]

शहर की सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया अाश्वस्त, खुद करेंगे गश्ती
एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर खुद रात को गश्ती करेंगे. कभी भी किसी के घर के सामने पुलिस की दस्तक पड़ सकती है.
दुर्जय पासवान
गुमला : गुमला में सिटी पुलिसिंग के तहत काम होगा. हमारी सुरक्षा के लिए पुलिस अब हर दिन अलर्ट रहेगी. खास कर रात्रि सुरक्षा बढ़ेगी. लोग चैन की नींद सोये. इसलिए पुलिस रात को जागेगी.
गुमला शहर की सुरक्षा के लिए एक फरवरी से गुमला पुलिस नयी पहल करने जा रही है. कनीय पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर खुद रात्रि गश्ती करेंगे. कोई भी व्यक्ति अगर अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है और अगर पुलिस को इसकी सूचना मिलती है, तो रात को कभी भी किसी के घर में पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से दरवाजा खटखटा सकती है. एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि रात्रि सुरक्षा की एक नयी शुरुआत हजारीबाग जिला में हुई है. इसी के तर्ज पर अब गुमला जिला में भी रात्रि सुरक्षा की जायेगी. देर रात को अक्सर लोग गहरी नींद में रहते हैं. जिसका फायदा अपराधी व चोर उठाते हैं. लोगों की नींद में कोई खलल न पड़े और उनकी जान-माल की सुरक्षा हो सके. इसका पूरा ख्याल अब गुमला पुलिस रखेगी.
ऐसे काम करेगी पुलिस : एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर अलग-अलग टीम में शहर की सुरक्षा के लिए काम करेंगे. पुलिस पदाधिकारियों का रूट चार्ट व किस दिन किस पदाधिकारी के जिम्मे रात्रि गश्ती रहेगी. इसकी सूची तैयार हो रही है. देर रात को जब लोग गहरी नींद में रहेंगे, तो पुलिस सड़कों व किसी के घर के समीप सुरक्षा के लिए खड़ी रहेगी. सुरक्षा की मॉनिटरिंग खुद एसपी करेंगे. इसमें सभी अधिकारी को डयूटी करना है. डयूटी की रिपोर्ट भी वरीय अधिकारी को देनी है.
सात पीसीआर गाड़ी दौड़ेगी : पब्लिक सुरक्षा के लिए नेशनल हाइवे व शहर की गतिविधि पर नजर रखने के लिए सात पीसीआर वाहन दौड़ेगी. पहले पांच वाहन चलती थी और दो पीसीआर वाहन शहर की सुरक्षा में लगाया गया है. एसपी ने बताया कि तीन वाहन नेशनल हाइवे की सड़कों पर चलेगी और चार वाहन शहर के अंदर 24 घंटे रन करेगी.
फोन कॉल पर पुलिस पहुंचेगी : अगर आप असुरक्षित हैं. कहीं किसी का डर है. या पड़ोस में कुछ हो रहा है. कोई असामाजिक तत्व मुहल्ले में घुस आया है. अगर आप पुलिस को फोन कॉल करेंगे, तो तुरंत पुलिस पहुंचेगी. एक फरवरी से गुमला पुलिस पूरी तरह लोगों की सुरक्षा के लिए काम करेगी. इसके लिए विशेष अभियान भी चलेगा.
अवैध शराब बेचने वाले जायेंगे जेल : एसपी : गुमला पुलिस का मानना है. अपराध की जड़ नशापान है. शहर में कई ऐसे होटल हैं जहां अवैध शराब बेची जा रही है. अवैध शराब, कोरेक्स व जुआबाजी को लेकर गुमला पुलिस गंभीर हो गयी है. एसपी चंदन कुमार झा ने प्रभात खबर को बताया कि अब अवैध शराब, कोरेक्स बेचने वाले दुकानदार जेल जायेंगे.
उन्होंने ऐसे होटलों को बंद करने की अपील की है. जहां सिर्फ अवैध शराब बेचने का धंधा चलता है. एसपी ने कहा कि अब पुलिस गंभीर हो गयी है. किसी को बख्सने नहीं जा रही है.
लगातार गुमला में टीम बना कर छापामारी की जा रही है. होटल से अवैध शराब मिल रहा है. इसके बावजूद होटल के संचालक नहीं सुधर रहे हैं. अब एक ही उपाय है. अवैध शराब बेचने पर सीधे जेल भेजा जायेगा. एसपी ने यह भी कहा है कि कई जगह जुआ का अड्डा चलता है. सभी अड्डे बंद हो. नहीं तो पुलिस अब कार्रवाई के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >