गुमला : बड़कागांव गोलीकांड को लेकर विपक्ष द्वारा आहूत झारखंड बंद का गुमला जिले में मिलाजुला असर देखा गया. सिर्फ भरनो व सिसई प्रखंड में बंद का असर रहा है. यहां कांग्रेस नेता सड़क पर उतर आये और जाम किया. दो सौ से अधिक लोगों ने गिरफ्तारी दी.
बाद में सभी को छोड़ दिया गया. वहीं गुमला, घाघरा, रायडीह, बिशुनपुर, चैनपुर, डुमरी, जारी, पालकोट, कामडारा व बसिया में आंशिक असर रहा. दुकानें खुली रही. सिर्फ यात्री बस नहीं चली. अन्य छोटी गाड़ियां चली. गुमला शहर में व्यापक बंद की आशंका व्यक्त की जा रही थी. लेकिन कांग्रेस के लोग सड़क पर नहीं उतरे. जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता नजर नहीं आया.
