चापाकल खुदाई के नाम पर 35 हजार की ठगी

चापाकल खुदाई के नाम पर 35 हजार की ठगी

गुमला. जिले में ठगी का नया मामला सामने आया है. चापाकल (हैंडपंप) खुदाई करवाने के नाम पर एक परिवार से करीब 35 हजार रुपये की ठगी हुई है. यह मामला पुग्गू जामटोली का है. पीड़ित बंधना भगत ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए संपर्क किया. उसने झारखंड सरकार का लोगो लगा कर मशीन और काम से संबंधित दस्तावेज दिखाये, जिससे उन्हें भरोसा हो गया. आरोपी ने पिछले एक सप्ताह से लगातार फोन कर विश्वास में लिया. बताया गया कि 21 अप्रैल को अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर कराये गये. उन्होंने चार किस्तों में करीब 35 हजार रुपये भेजे. आरोपी ने एक कैफे के माध्यम से बैंक अकाउंट नंबर उपलब्ध कराया, जो सुनीता कुमारी के नाम से बैंक ऑफ इंडिया का बताया गया है. पीड़ित के अनुसार पैसे लेने के बाद आरोपी ने काम में देरी का बहाना बनाते हुए अतिरिक्त 5500 रुपये की और मांग शुरू कर दी. यहां तक कि वह लगातार कॉल कर परिवार के अन्य सदस्यों, पिता-बेटी से भी पैसे मांगने लगा. पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी दी. मामले में इस्तेमाल मोबाइल नंबर 7739381573 बताया जा रहा है, जिस पर आरोपी एसके नाम से बात करता था. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >