डायन बिसाही के आरोप में व‍ृद्ध म‍हिला की हत्या

गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के रेकमा गांव में गुरुवार रात डायन बिसाही के आरोप में पुसो देवी (60 वर्ष) की अपराधियों ने हत्या कर दी. शव गांव के ही कलवर्ट के नीचे से मिला. शुक्रवार देर शाम पुलिस ने शव बरामद किया. मृतका का बेटा विजय उरांव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के […]

गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के रेकमा गांव में गुरुवार रात डायन बिसाही के आरोप में पुसो देवी (60 वर्ष) की अपराधियों ने हत्या कर दी. शव गांव के ही कलवर्ट के नीचे से मिला. शुक्रवार देर शाम पुलिस ने शव बरामद किया. मृतका का बेटा विजय उरांव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था. घर पर उसकी मां पुसो देवी अकेले थी. शुक्रवार को कुछ लोगों ने बताया कि उसकी मां की हत्या डायन बिसाही का आरोप लगा कर दी गयी है. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. हत्या में शामिल लोग शीघ्र पकड़े जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >