एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि गुमला शहर में जितनी भी चोरी की घटनाएं हो रही हैं, इसमें कहीं न कहीं नाबालिक लड़कों का हाथ है. शहर को अपराधमुक्त बनाने के लिए अब क्राइम करनेवाले लड़कों को भी नहीं छोड़ना है. उन्हें पकड़ा जायेगा. आरोप- प्रत्यारोप से समस्याएं दूर नहीं होंगी. मिल कर काम करना होगा. गुमला में अभी 17 सीसीटीवी कैमरे हैं. 25 स्थानों पर और कैमरा लगाने की योजना है.
गुमला शहर की सभी समस्याएं दूर होंगी : डीसी
डीसी श्रवण साय ने कहा कि गुमला को अपराधमुक्त बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है. कोई भी सूचना आप प्रशासन को दें, कार्रवाई की जायेगी. बहुत जल्द एक और बैठक रखी जायेगी. इसमें गुमला शहर की समस्याओं पर विचार- विमर्श होगा. पेयजल, नगर परिषद व बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की सभी प्रमुख समस्याओं को दूर किया जायेगा. लोगों की मांगों पर पूरा ध्यान देंगे.
बिजली गुल होती है, तभी होती है चोरी की घटनाएं : चेंबर
बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित महेश्वरी व सचिव हिमांशु केशरी ने कहा कि रात को जब बिजली गुल होती है, तभी चोरी की घटना होती है. जहां कैमरा लगा है, वह काम नहीं करता है.
लायंस क्लब के सचिव अशोक जायसवाल ने पुलिस की पेट्रोलिंग अच्छी तरह से करने को कहा. जिला परिषद सदस्य सुबोध कुमार लाल ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए रणनीति के तहत काम करना होगा. निर्मल गोयल ने कहा कि इस प्रकार की बैठक हर 15 दिन या महीने में हो. मो शमीम खान ने कहा कि शहर में जाम की समस्या है.
