बिशुनपुर. प्रखंड क्षेत्र के रांगे तुसरूकोना गांव के आदिम जनजाति युवक रमेश बिरिजिया (25 वर्ष) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. वह मंगलवार को कुआं में गिर कर मर गया था, लेकिन शव नहीं मिला था. गुरुवार को ग्रामीणों ने शव को कुआं से निकाला. बताया जा रहा है कि रमेश नेतरहाट में आयोजित मेला देखने गया था. मंगलवार को वह गांव लौट रहा था.
तभी कुआं के समीप से पार करने के दौरान पैर फिसल गया और वह कुआं में गिर गया. परिजन दो दिन से रमेश को खोज रहे थे. गुरुवार को दिलीप बिरिजिया ने कुआं में किसी को तैरते देखा, तो ग्रामीणों को सूचना दी. जब शव को निकाला गया, तो उसे रमेश का शव पाया गया.
