सिसई : इलेवन स्टार क्लब जैरा के तत्वावधान में चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. उदघाटन मैच पिपराटोली घाघरा बनाम झारखंड गोल्डेन क्लब के बीच खेला गया. इसमें पीपराटोली ने गोल्डेन क्लब को 6-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया
टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, थाना प्रभारी सुदामा चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष रवींद्र साहू व प्रमुख देवेंद्र उरांव ने किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि स्टार क्लब जैरा के युवा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कर गांव के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं. मौके पर प्रकाश उरांव, रंजीता कुमारी, ममता कुमारी, दिलासा पाहन, आजाद लोलन कुजूर, वासुदेव उरांव, अनिल साहू, मकीन अंसारी, विक्रांत कुजूर, सुसज्जित कुजूर, फूलमनी उरांव, ए कुजूर, जॉन कुजूर, सुरेश उरांव व बंधन उरांव मौजूद थे.
