अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा : सुदर्शन

कामडारा : कामडारा, पोकला व बकसपुर में श्रीदुर्गा पूजा सह विजयादशमी आपसी प्रेम व सौहार्द्रपूण वातावरण में मनायी गयी. महाष्टमी पूजन के मौके पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल कामडारा व पोकला में पूजा- अर्चना की और लोगों को दशहरा व मुहर्रम की बधाई दी. कामडारा, पोकला व बकसपुर […]

कामडारा : कामडारा, पोकला व बकसपुर में श्रीदुर्गा पूजा सह विजयादशमी आपसी प्रेम व सौहार्द्रपूण वातावरण में मनायी गयी. महाष्टमी पूजन के मौके पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल कामडारा व पोकला में पूजा- अर्चना की और लोगों को दशहरा व मुहर्रम की बधाई दी. कामडारा, पोकला व बकसपुर में नवमी को जागरण हुआ आैर बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता हुई.
प्रतियोगिता में बेहतर करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मंगलवार को कामडारा प्रखंड मुख्यालय में रावण दहन हुआ. रावण दहन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसजर्न जुलूस को सफल बनाने में यमुना प्रसाद, अवधिबहारी गुप्ता, बबलू रजक, इंद्रदेव साहू, मन्नु राम, नीरज कुमार, संजय सिंह, संतोष साह, देवानंद राम, प्रदीप राम, पंकज कुमार, तिलक सिंह, अरुण, राकेश, सरजू, शशीकांत, सुनील, बिरसू लोहरा व अनूप ने सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >