संत टेरेसा की तरह सेवा करें

संत मदर टेरेसा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट गुमला : संत पात्रिक क्लब गुमला के तत्वावधान में आयोजित प्रथम तीन दिवसीय संत मदर तेरेसा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ.टूर्नामेंट का फाइनल मैच निग्हैं आसरा श्रीकृष्णा छात्रावास बनाम डुमरटोली की टीम के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूट-आउट में श्रीकृष्णा छात्रावास की टीम 4-3 से विजयी रही. […]

संत मदर टेरेसा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
गुमला : संत पात्रिक क्लब गुमला के तत्वावधान में आयोजित प्रथम तीन दिवसीय संत मदर तेरेसा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ.टूर्नामेंट का फाइनल मैच निग्हैं आसरा श्रीकृष्णा छात्रावास बनाम डुमरटोली की टीम के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूट-आउट में श्रीकृष्णा छात्रावास की टीम 4-3 से विजयी रही.
मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के बिशप स्वामी पॉल अलविस लकड़ा व विशिष्ट अतिथि पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप खस्सी व शील्ड प्रदान किया. वहीं बिशप हाऊस की ओर से विजेता टीम को 501 रुपये और उपविजेता टीम को 201 रुपये पुरस्कार के रूप में दिया गया. मौके पर बिशप स्वामी ने कहा कि मिशनरीज चैरिटी धर्म समाज की संस्थापिका मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलने से पूरा विश्व गौरवान्वित है.
संत मदर तेरेसा ने समाज के तिरस्कृत व बीमारों की सेवा में अपना जीवन गुजार दिया. उन्होंने समाज को यही संदेश दिया कि समाज में कोई भी बीमार बीमार नहीं रहेगा. कोई भी तिरस्कृत तिरस्कृत नहीं रहेगा. यदि हम उसकी सेवा करें. बिशप स्वामी ने कहा कि संत मदर टेरेसा के नाम पर आयोजित यह पहला फुटबॉल टूर्नामेंट खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए बहुत ही सराहनीय प्रयास है. फादर जेरोम एक्का ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है.
साथ ही विभिन्न स्थानों के खिलाड़ियों को एक-दूसरे से जान पहचान भी बढ़ाने का अवसर मिलता है. संत पात्रिक क्लब के माध्यम से संत मदर तेरेसा के नाम पर यह पहला टूर्नामेंट है. आगामी वर्षों में भी इस तरह का आयोजन होगा. मौके पर फादर प्रफुल्ल एक्का, पीटर तिर्की, तिनतुस कुजूर, अजय प्रताप टोप्पो, प्रकाश कुजूर, चंदन मिंज, नीलम प्रकाश लकड़ा, सेत कुमार एक्का, अरविंद केरकेट्टा, अविनाश कुजूर, पंचम कुजूर व जेवियर एक्का सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >