एसडीओ ने पांच हाइवा जब्त किये

सिसई : सिसई प्रखंड के नागफेनी कोयल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में से बालू उठाव थम नहीं रहा है. बालू उठाव को रोकने के लिए सोमवार को एसडीओ केके राजहंस, खनन पदाधिकारी विशेश्वर राम व थाना प्रभारी सुदामा चौधरी ने अभियान चलाया. अवैध बालू लदे पांच हाइवा गाड़ी को जब्त किया है. इनमें जेएच 01 […]

सिसई : सिसई प्रखंड के नागफेनी कोयल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में से बालू उठाव थम नहीं रहा है. बालू उठाव को रोकने के लिए सोमवार को एसडीओ केके राजहंस, खनन पदाधिकारी विशेश्वर राम व थाना प्रभारी सुदामा चौधरी ने अभियान चलाया. अवैध बालू लदे पांच हाइवा गाड़ी को जब्त किया है.
इनमें जेएच 01 सीए 3634, जेएच 01 बीए 6255, जेएच 01 एयू 1147, जेएच 01 एजे 8785 एवं जेएच 02 डी 7152 वाहन शामिल हैं. सभी हाइवा को पुलिस ने थाना में रखा है. सभी हाइवा चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गये. खनन पदाधिकारी विशेश्वर राम ने सिसई थाना में अवैध बालू लदे पांच हाइवा के मालिकों के खिलाफ व रविवार की शाम पकड़े गये दो हाइवा व एक जेसीबी मशीन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >