न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस विभाग व कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की लड़कियों ने गुमला : व्यवहार न्यायालय, गुमला के बैनरतले रविवार को गुमला शहर में स्वच्छ एवं हरित झारखंड के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस विभाग व कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की लड़कियां शामिल थी. रैली सिविल कोर्ट परिसर से शुरू हुई, जो जशपुर रोड, पटेल चौक, बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का भ्रमण कर पुन: सिविल कोर्ट में पहुंच कर संपन्न हुई. इस दौरान अधिकारियों ने ग्रीन व क्लीन गुमला का संकल्प लिया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनी रंजन कुमार ने कहा कि हरा भरा गुमला से ही हम स्वच्छता की परिकल्पना कर सकते हैं. डीसी श्रवण साय ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना स्वच्छ व सुंदर भारत का था.
एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि ग्रीन व क्लीन गुमला के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है. मौके पर न्यायिक पदाधिकारी अखिल कुमार, एसवी ओसा, कमलजीत चौपड़ा, राकेश कुमार मिश्र, मनीष कुमारी, मनोज कुमार राम, उत्तम सागर राणा, दीपक कुमार, ब्रजकिशोर पांडेय, नागेंद्र कुमार सिन्हा, अरुण कुमार, कपिंद्र उरांव, विजयकांत सिंह, राकेश कुमार, आरसी पासवान, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, निर्मल कुमार सहित कई लोग थे.
