:::: खेल हमें अनुशासन सीखाता है : सुखदेव फोटो- एलडीजीए- 19 खिलाड़ियों के साथ सुखदेव भगत. कैरो/ लोहरदगा. कैरो प्रखंड के पाचागाई में आरसी क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आदिवासी छात्र संघ घाघरा एवं पचागाई के बीच खेला गया. आदिवासी छात्र संघ पेनाल्टी सूट आउट में 4-3 से विजेता बना. समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया. उन्हाेंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है. इसमें सभी वर्गो का सहयोग होता है. खेल एक जीवन का दर्शन भी है जो हमें अनुशासन में रह कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. खिलाड़ियों को फीफा नियम के तहत खेलने को कहा. इसमें यथासंभव सहयोग करने की भी आश्वासन दिया. मौके पर पवन भगत, दीपक टोप्पो, महावीर भगत, राजेश भगत, दिनेश भगत, रामेश्वर भगत, राम भगत, भोला भगत, मोहन भगत, संजय भगत, तैगा पहान आदि मौजूद थे.
:::: खेल हमें अनुशासन सीखाता है : सुखदेव
:::: खेल हमें अनुशासन सीखाता है : सुखदेव फोटो- एलडीजीए- 19 खिलाड़ियों के साथ सुखदेव भगत. कैरो/ लोहरदगा. कैरो प्रखंड के पाचागाई में आरसी क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आदिवासी छात्र संघ घाघरा एवं पचागाई के बीच खेला गया. आदिवासी छात्र संघ पेनाल्टी सूट आउट में 4-3 से विजेता […]
