पांच दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट 21 से

पांच दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट 21 से गुमला. बह्मनी एरोड्राम में पांच दिनी तृतीय स्व कार्तिक उरांव फुटबॅाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता 21 से 25 अक्तूबर तक चलेगी. इसमें 21 व 22 अक्तूबर को बालिका वर्ग की व 23 से 25 तक बालक वर्ग की होगी. नामांकन के लिए इच्छुक टीमें नेशनल स्पोर्ट्स […]

पांच दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट 21 से गुमला. बह्मनी एरोड्राम में पांच दिनी तृतीय स्व कार्तिक उरांव फुटबॅाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता 21 से 25 अक्तूबर तक चलेगी. इसमें 21 व 22 अक्तूबर को बालिका वर्ग की व 23 से 25 तक बालक वर्ग की होगी. नामांकन के लिए इच्छुक टीमें नेशनल स्पोर्ट्स टावर चौक, मोबाइल सेंटर सोसो, अशोक मुरगी दुकान करमडीपा, विष्णु गुलगुला होटल डॉन बास्को में संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं. बालिका टीम में नामांकन के लिए 551 व बालक वर्ग के लिए 651 रुपया निर्धारित किया गया है. जानकारी आयोजनकर्ता समिति के अध्यक्ष कुलदीप उरांव ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >