13 रेडिवाटर की चोरी, थाने में शिकायत

13 रेडिवाटर की चोरी, थाने में शिकायत प्रतिनिधि, गुमलाशहर में इन दिनों चोरी और छिनतई की घटना आम हो गयी है. आये दिन कोई न कोई शहरवासी चोरी व छिनतई का शिकार हो रहा है. बावजूद पुलिस प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रहा है. जिससे चोरों का मनोबल बढ़ गया […]

13 रेडिवाटर की चोरी, थाने में शिकायत प्रतिनिधि, गुमलाशहर में इन दिनों चोरी और छिनतई की घटना आम हो गयी है. आये दिन कोई न कोई शहरवासी चोरी व छिनतई का शिकार हो रहा है. बावजूद पुलिस प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रहा है. जिससे चोरों का मनोबल बढ़ गया है और आये दिन वे किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं. इधर फिर चोरों ने सिसई रोड गुमला के प्रकाश राय की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्रकाश रेडिवाटर मेकैनिक हैं. सिसई रोड में उपडाक घर के समीप उसका रांची रेडिवाटर वर्कशॉप है. जहां से चोर 13 रेडिवाटर ले गये. घटना गत रविवार की रात की है. प्रकाश रविवार को रात आठ बजे दुकान बंद करने के बाद अपने घर चला गया. उसका घर दुकान के कुछ दूरी पर है. सोमवार की सुबह जब प्रकाश दुकान खोलने के लिए गया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है. वहीं दुकान के अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था और 13 रेडिवाटर गायब था. चोरी की इस घटना को लेकर प्रकाश ने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. रेडिवाटर की कीमत 35 से 40 हजार रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >