वद्यिुत साज सज्जा होगा आकर्षण का केंद्र

विद्युत साज सज्जा होगा आकर्षण का केंद्र सिमडेगा. जिले में दुर्गापूजा की तैयारी अंतमि चरण में है. जहां एक ओर विभिन्न स्थलों में पूजा पंडालों का निर्माण एवं प्रतिमाओं को सजाने संवारने का काम किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रावण दहन समिति द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है. समिति के अध्यक्ष संजय […]

विद्युत साज सज्जा होगा आकर्षण का केंद्र सिमडेगा. जिले में दुर्गापूजा की तैयारी अंतमि चरण में है. जहां एक ओर विभिन्न स्थलों में पूजा पंडालों का निर्माण एवं प्रतिमाओं को सजाने संवारने का काम किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रावण दहन समिति द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है. समिति के अध्यक्ष संजय बड़ालिया ने बताया कि इस बार 70 फीट का रावण का निर्माण किया जा रहा है एवं विशेष विद्युत साज-सज्जा आकर्षण का केंद्र होगा. 22 अक्तूबर को रात्रि में रावण दहन किया जायेगा. इस अवसर पर आकर्षक आतीशबाजी का नजारा भी पेश किया जायेगा. गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शकों के लिये पेयजल, बिजली, सुरक्षा एवं चिकित्सा की पूरी व्यवस्था होगी. इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण से संबंधित चलचित्र भी दिखाया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >