लीड::::: सिमडेगा ने राउरकेला को 11 गोल रौंदा नेशनल छोटानागपुर ट्राइबल महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरूफोटोफाइल:18एसआइएम:1-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि.2-मार्च पास्ट करते खिलाड़ी.3-अतिथियों के साथ उदघाटन मैच के खिलाड़ीप्रतिनिधिसिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में हॉकी एसोसिएशन ऑफ छोटानागपुर ट्राइबल नयी दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित नेशनल छोटानागपुर महिला हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन माइकल किंडो एवं उपायुक्त विजय कुमार सिंह उपस्थित थे. प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं. इसमें सिमडेगा, राउरकेला, बानाबिरा, खूंटी, गुमला, सरगुजा इलेवन, तपकरा, पानपोश, जशपुर, लठाखम्हन, रेंगारीह टीम शामिल हैं. मैच से पूर्व सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया. प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से किया गया. मैच का उदघाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.उदघाटन मैच सिमडेगा व राउरकेला के बीच खेला गया. जिसमें सिमडेगा की टीम ने राउरकेला को 11-0 से पराजित किया. वहीं दूसरे मैच में बानाबिरा की टीम ने बिरसा क्लब खूंटी की टीम को 6-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मौके पर उपस्थित उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि पहली बार इस मैदान में नेशनल छोटानागपुर ट्राइबल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो काफी सराहनीय है. कहा कि इससे जिले में हॉकी काे और भी बढ़ावा मिलेगा. कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें और हॉकी के क्षेत्र में निरंतर तरक्की करते रहें. हॉकी के क्षेत्र में हरसंभव मदद प्रशासन द्वारा किया जायेगा. कहा कि इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के खिलाड़ियों को सीखने का मौका मिलेगा और हॉकी के क्षेत्र में जागरूकता भी आयेगी. इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मसीह दास बा, नगर परिषद के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, बबीता बड़ाइक, इग्नेस तिर्की, राम कैलाश राम, हॉकी एसोसिएशन ऑफ छोटानागपुर ट्राइबल नयी दिल्ली के सचिव निकोलस खलखो, अमलन टोप्पो, अलोइस खलखो, सुनील कुजूर, हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
लीड::::: सिमडेगा ने राउरकेला को 11 गोल रौंदा
लीड::::: सिमडेगा ने राउरकेला को 11 गोल रौंदा नेशनल छोटानागपुर ट्राइबल महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरूफोटोफाइल:18एसआइएम:1-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि.2-मार्च पास्ट करते खिलाड़ी.3-अतिथियों के साथ उदघाटन मैच के खिलाड़ीप्रतिनिधिसिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में हॉकी एसोसिएशन ऑफ छोटानागपुर ट्राइबल नयी दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित नेशनल छोटानागपुर महिला हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर […]
