लीड :::: वश्विासियों को आनंद मिलता है: बिशप बरवा

लीड :::: विश्वासियों को आनंद मिलता है: बिशप बरवा मिशन रविवार पर मिस्सा अनुष्ठानफोटोफाइल:18एसआइएम:6-मिस्सा कराते बिशप,7-मिस्सा अनुष्ठान में उपस्थित विश्वासीप्रतिनिधिसिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में मिशन रविवार पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्म प्रांत के बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे. मिस्सा […]

लीड :::: विश्वासियों को आनंद मिलता है: बिशप बरवा मिशन रविवार पर मिस्सा अनुष्ठानफोटोफाइल:18एसआइएम:6-मिस्सा कराते बिशप,7-मिस्सा अनुष्ठान में उपस्थित विश्वासीप्रतिनिधिसिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में मिशन रविवार पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्म प्रांत के बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान अपने प्रवचन में बिशप बरवा ने कहा कि यीशु ख्रिस्त के विश्वासियों को आनंद एवं सच्चा प्रेम प्राप्त होता है. सच्चे आनंद व सच्चे प्रेम का शुभ संदेश सुनाना ही सबसे बड़ा मिशन कार्य है. कहा कि आज भी कितने लोग ऐसे हैं जो यीशु ख्रिस्त को नहीं जानते हैं, उन्हें यीशु के बारे में बताना एवं आनंद प्रेम की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है. बिशप बरवा ने कहा कि पिता ईश्वर सुसमाचार के प्रचारक हैं. उनका सुसमाचार स्वयं यीशु ख्रिस्त हैं, जो उनके द्वारा पृथ्वी पर भेजे गये. शुभ संदेश को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना बपतिस्मा प्राप्त व्यक्ति का कार्य है. मिस्सा अनुष्ठान में बिशप बरवा का सहयोग फादर सेबेस्तियन एक्का, फादर हेनरी,फादर बर्बट कुजूर,फादर रंजीत डुंगडुंग ने किया. मिस्सा गीत संचालन युवा संघ की अगुवाई में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >