झारखंड विकास मोरचा की बैठक

झारखंड विकास मोरचा की बैठककुड़ू (लोहरदगा). रविवार को झारखंड विकास मोरचा कार्यालय में अजीम खान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 28 अक्तूबर को प्रखंड के हलधर-गिरधर टिको पोखराटोली में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर विचार किया गया. प्रखंड संयोजक अर्जुन टोप्पो ने बताया कि 28 अक्तूबर को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का […]

झारखंड विकास मोरचा की बैठककुड़ू (लोहरदगा). रविवार को झारखंड विकास मोरचा कार्यालय में अजीम खान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 28 अक्तूबर को प्रखंड के हलधर-गिरधर टिको पोखराटोली में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर विचार किया गया. प्रखंड संयोजक अर्जुन टोप्पो ने बताया कि 28 अक्तूबर को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन में कुड़ू प्रखंड के 14 पंचायतों के सभी पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम कमेटी शामिल होंगे. सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक प्रकाश राम, झाविमो नेता बंधु तिर्की सहित जेवीएम के कई बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक में अब्दुल कुद्दूस, अमीन अंसारी, अजीम खान, महादेव भगत, रामदयाल भगत सहित अन्य नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >