विजयादशमी सह रावण दहन 22 कोगुमला. विजयादशमी के अवसर पर इस वर्ष भी रावण दहन सह विजय मेला समिति की ओर से किया जा रहा है. विजयादशमी 22 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे से पीएइ स्टेडियम में रावण दहन किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए समिति के अनिल कुमार ने दी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रमेश सोनी, ओमप्रकाश चम्मू, सुरेश फोगला, पंकज कुमार, अजय विश्वकर्मा, मदन महाजन, श्यामा मिश्रा, निर्मल अग्रवाल, अमित कुमार, संजीव कुमार, विजय कुमार, राहुल केसरी, अजीत कुमार, प्रहलाद कुमार, राजेश कुमार, पवन, प्रकाश, अनूप, मनोज मंत्री की देख-रेख में किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सुर्दशन भगत, डीसी दिनेशचंद्र मिश्र, विधायक शिवशंकर उरांव आरक्षी अधीक्षक भीमसेन टुटी, एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी होंगे.
विजयादशमी सह रावण दहन 22 को
विजयादशमी सह रावण दहन 22 कोगुमला. विजयादशमी के अवसर पर इस वर्ष भी रावण दहन सह विजय मेला समिति की ओर से किया जा रहा है. विजयादशमी 22 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे से पीएइ स्टेडियम में रावण दहन किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए समिति के अनिल कुमार ने दी. कार्यक्रम को सफल बनाने […]
