एटीएम से अवैध रूप से राशि की निकासी

एटीएम से अवैध रूप से राशि की निकासी गुमला. खोरा गांव के आनंद कुमार साहू के खाते से अवैध तरीके से 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. श्री साहू ने गुमला थाना में केस दर्ज कराया है. उसने बताया कि वह तीन अक्तूबर को मालानी टावर स्थित यूनाईटेड बैंक के एटीएम से पैसा […]

एटीएम से अवैध रूप से राशि की निकासी गुमला. खोरा गांव के आनंद कुमार साहू के खाते से अवैध तरीके से 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. श्री साहू ने गुमला थाना में केस दर्ज कराया है. उसने बताया कि वह तीन अक्तूबर को मालानी टावर स्थित यूनाईटेड बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया था. दो हजार रुपये वह एटीएम से निकाला. इसके बाद वह एटीएम केंद्र से निकल गया. उसके पीछे एक अज्ञात व्यक्ति था, जो कि उसके एटीएम नंबर का गलत यूज करते हुए 20 हजार रुपये का अवैध निकासी कर ली. कहा कि अगर वह व्यक्ति मिलेगा तो पहचान सकते हैं. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >