छात्रों ने श्रमदान कर सड़क मरम्मत की

छात्रों ने श्रमदान कर सड़क मरम्मत की गुमला. मयूरी स्कूल लक्ष्मण नगर गुमला के बच्चों ने रविवार को श्रमदान कर पोढ़ाटोली से फसिया तक सड़क की मरम्मत की. ज्ञात हो कि उक्त सड़क फसिया पंचायत में पड़ता है. गत एक वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत मिट्टी-मोरम की सड़क बनायी गयी. लेकिन कार्य सही से नहीं […]

छात्रों ने श्रमदान कर सड़क मरम्मत की गुमला. मयूरी स्कूल लक्ष्मण नगर गुमला के बच्चों ने रविवार को श्रमदान कर पोढ़ाटोली से फसिया तक सड़क की मरम्मत की. ज्ञात हो कि उक्त सड़क फसिया पंचायत में पड़ता है. गत एक वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत मिट्टी-मोरम की सड़क बनायी गयी. लेकिन कार्य सही से नहीं होने के कारण सड़क पर जहां-तहां गड्ढा हो गया. जिससे राहगीरों के साथ स्कूल के बच्चों को भी परेशानी होती है. इस समस्या के समाधान के लिए मयूरी ट्रस्ट के समन्वयक बसंत गुप्ता व सचिव चैताली सेन के नेतृत्व में बच्चों ने रविवार को श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की. श्रमदान करनेवालों में सुधांशु गोप, दयाशंकर प्रसाद साहू, शुभम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, पूजा कुमारी, रिया कुमारी, विद्या कुमारी, पंकज कुमार, प्रिंस उरांव, अमन भगत, सूर्यकांत बड़ाइक, प्रेमचंद बड़ाइक, शिवशंत गोप, अभिजीत सोनी आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >