पहला अन्न ईश्वर को समर्पित करें

पहला अन्न ईश्वर को समर्पित करें नवाखानी पर्व पर संत पात्रिक महागिरिजाघर में विशेष मिस्सा पूजा हुई18 गुम 3 में मिस्सा पूजा कराते फादर सामुवेल व अन्य.18 गुम 4 में ईश्वर को समर्पित पहला अन्न.18 गुम 5 में उपस्थित ख्रीस्त विश्वासी.18 गुम 6 में मौके पर उपस्थित धर्मबहनें.प्रतिनिधि, गुमलानवाखानी पर्व पर रविवार को संत पात्रिक […]

पहला अन्न ईश्वर को समर्पित करें नवाखानी पर्व पर संत पात्रिक महागिरिजाघर में विशेष मिस्सा पूजा हुई18 गुम 3 में मिस्सा पूजा कराते फादर सामुवेल व अन्य.18 गुम 4 में ईश्वर को समर्पित पहला अन्न.18 गुम 5 में उपस्थित ख्रीस्त विश्वासी.18 गुम 6 में मौके पर उपस्थित धर्मबहनें.प्रतिनिधि, गुमलानवाखानी पर्व पर रविवार को संत पात्रिक महागिरिजाघर में विशेष मिस्सा पूजा की गयी. मुख्य अधिष्ठता फादर सामुवेल कुजूर की अगुवाई में मिस्सा पूजा की गयी. मौके पर ख्रीस्तीय धर्मावलंबियों ने ईश्वर को नये अन्न का चढ़ावा चढ़ाया और धरती को धन धान्य से परिपूर्ण करने की प्रार्थना की. फादर सामुवेल कुजूर ने कहा कि हमारे इस छोटानागपुर में आदिवासियों के लिए नवाखानी अन्य बड़े त्योहारों में से एक है. इस अवसर पर हम धरती की नयी उपज को पिता ईश्वर के लिए समर्पित कर पूर्वजों को विशेष रूप से याद करते हैं. पूर्वजों ने हमें विरासत के रूप में जमीन, जायदाद व धन संपत्ति छोड़ रखी है. नवाखानी के दिन हम आदिवासियों द्वारा चूड़ा (चावल) चढ़ाना व उसे खाना एक विशेष अर्थ व मतलब को प्रकट करता है. चूड़ा आदिवासी जीवन का प्रतीक है. इसाईयों के लिए नवाखानी एक अलग पहचान रखती है. हमारे लिए सब कुछ ईसा मसीह हैं. प्रभु ईसा मसीह ने पूर्णत: अपने को पिता ईश्वर के लिए बलि चढ़ा दिया. ईश्वर की इच्छा है कि हम सभी बातों में बढ़ें और दया, प्रेम, क्षमा, शांति व आनंद रूपी फल फूल प्रचुर मात्रा में उत्पन्न करें. जो कभी समाप्त न होने वाली नवाखानी होगी. मिस्सा पूजा में फादर जॉन अल्बर्ट बाड़ा, फादर प्रफुल्ल, फादर इरिक, फादर जॉन, फादर नीलम, फादर कल्याण, फादर प्रदीप, फादर जोसेफ सहित सैकड़ों ख्रीस्तीय धर्मावलंबी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >