खेल शरीर को स्वस्थ बनाता है : थाना प्रभारी

खेल शरीर को स्वस्थ बनाता है : थाना प्रभारी पालकोट. प्रखंड के टेंगरिया खिजुरटोली में तीन दिनी जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार से शुरू हुआ. उदघाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अजय ठाकुर ने किया. कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है. जो हमारे शरीर को स्वस्थ, फुर्तिला और बलवान बनाता है. इस क्षेत्र में […]

खेल शरीर को स्वस्थ बनाता है : थाना प्रभारी पालकोट. प्रखंड के टेंगरिया खिजुरटोली में तीन दिनी जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार से शुरू हुआ. उदघाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अजय ठाकुर ने किया. कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है. जो हमारे शरीर को स्वस्थ, फुर्तिला और बलवान बनाता है. इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के खेलों के खिलाड़ियों की कमी नहीं है. जो समय-समय पर क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते रहते हैं. कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें. इसमें किसी प्रकार का द्वेष भावना नहीं होना चाहिए. टूर्नामेंट का पहला मैच टेंगरिया बनाम खिजुरटोली के बीच हुआ. दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. खेल के अंतिम क्षण तक हार-जीत का फैसला नहीं होने पर टाइब्रेकर का सहारा लिया गया. जिसमें खिजुरटोली की टीम 3-2 से विजयी होकर अगले चक्र में प्रवेश किया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रामअवध साहू, प्रतिमा देवी, सुमित कुमार केशरी, मुखिया कमला देवी, बेचन प्रसाद, दयानंद केशरी, मंगल बड़ाइक, बसंत साहू, गंगाराम खड़िया, सुरेश महली, संतु महली, जीतवाहन बड़ाइक, अरविंद महली आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >