::::: एचडीएफसी बैंक ने धनचायत योजना का शुभारंभ किया

::::: एचडीएफसी बैंक ने धनचायत योजना का शुभारंभ किया फोटो- एलडीजीए-17 धनचायत योजना का शुभारंभ करते डीडीसी. लोहरदगा. एचडीएफसी बैंक ने ग्रामीणों एवं किसानों की सुविधा के लिए धनचायत योजना का शुभारंभ किया. शुभारंभ समाहरणालय परिसर में डीडीसी दानियल कंडुलना ने किया. कहा कि जरूरतमंद सीधे एचडीएफसी बैंक से किसी भी प्रकार की सुविधा के […]

::::: एचडीएफसी बैंक ने धनचायत योजना का शुभारंभ किया फोटो- एलडीजीए-17 धनचायत योजना का शुभारंभ करते डीडीसी. लोहरदगा. एचडीएफसी बैंक ने ग्रामीणों एवं किसानों की सुविधा के लिए धनचायत योजना का शुभारंभ किया. शुभारंभ समाहरणालय परिसर में डीडीसी दानियल कंडुलना ने किया. कहा कि जरूरतमंद सीधे एचडीएफसी बैंक से किसी भी प्रकार की सुविधा के लिए संपर्क कर सकते हैं. साथ ही किसी भी प्रकार के लोन के लिए एचडीएफसी बैंक लोगों की सेवा के लिए खड़ी है. बताया गया कि लोग सूदखोरों के पास न जायें. बैंक द्वारा लोगों की सुविधा के लिए जागरूकता फैलायी जायेगी. विभिन्न गांवों में योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा. एचडीएफसी बैंक, राज्य के विभिन्न गांव में यह योजना चला रही है. मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक वर्मन, सहायक प्रबंधक संदीप चौरसिया, उप शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार, अखिलेश सिंह, बैंक कर्मी भोला राम महली सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >