प्राचार्य के घर गया था आरोपी

प्राचार्य के घर गया था आरोपी गुमला. प्रभारी प्राचार्य डॉ शशिभूषण की हत्या के एक दिन पहले 13 अक्तूबर को आरोपी कृष्णा उरांव जशपुर रोड स्थित उनके आवास गया था. साथ में उसके तीन दोस्त भी थे. कृष्णा घर में जाकर प्राचार्य के बारे में पूछताछ की थी. जब परिजनों ने बताया कि अभी प्राचार्य […]

प्राचार्य के घर गया था आरोपी गुमला. प्रभारी प्राचार्य डॉ शशिभूषण की हत्या के एक दिन पहले 13 अक्तूबर को आरोपी कृष्णा उरांव जशपुर रोड स्थित उनके आवास गया था. साथ में उसके तीन दोस्त भी थे. कृष्णा घर में जाकर प्राचार्य के बारे में पूछताछ की थी. जब परिजनों ने बताया कि अभी प्राचार्य घर पर नहीं है, तो वह अपने दोस्तों के साथ बिना कुछ कहे निकल गया. पुलिस को इस बात की जानकारी है. पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है. आरोपी कृष्णा से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह प्राचार्य के घर अपने दोस्तों के साथ क्यों गया था. जानकारी के अनुसार कृष्णा शाम साढ़े पांच बजे प्राचार्य से मिलने उनके घर गया था. कृष्णा को फोटो देखने के बाद परिजनों को यह बात याद आयी कि उक्त आरोपी तो हत्या से एक दिन पहले घर आ चुका है. अब सवाल खड़ा यह हो रहा है कि आरोपी आखिर क्यों गया था और उसके साथ तीन लड़के और कौन थे. 13 अक्तूबर की शाम को खोजने गया और 14 अक्तूबर की सुबह में उसने प्राचार्य की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >