जिले में कोई काम नहीं हुआ : बंधु

जिले में कोई काम नहीं हुआ : बंधु फोटो-एलडीजीए- 12 ग्रामीणों से बात करते बंधु तिर्की. लोहरदगा. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने सदर प्रखंड के कुटमू, चिगलाटोली, ब्राह्मनडीहा भाट टोली, कैमो महुआटोली, इरगांव, भक्सो, डुमरटोली, बक्सी, जोरी, ओयना आदि गांवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. श्री तिर्की ने कहा कि आनेवाले […]

जिले में कोई काम नहीं हुआ : बंधु फोटो-एलडीजीए- 12 ग्रामीणों से बात करते बंधु तिर्की. लोहरदगा. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने सदर प्रखंड के कुटमू, चिगलाटोली, ब्राह्मनडीहा भाट टोली, कैमो महुआटोली, इरगांव, भक्सो, डुमरटोली, बक्सी, जोरी, ओयना आदि गांवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. श्री तिर्की ने कहा कि आनेवाले विधानसभा उपचुनाव में आप मेरे हाथों को मजबूत करें, मैं विधानसभा में आप गरीब मजदूरों की आवाज बनूंगा. कहा कि जिला विकास के मामले में पिछड़ गया है. यहां ईमानदारीपूर्वक लोक निर्माणकारी योजनाओं को लागू करने की जरूरत है. यहां सभी योजनाएं कागज पर ही बनते हैं. सारे पैसों की बंदरबांट कर ली जाती है. कोई पूछनेवाला नहीं है. कहा कि आप निर्भिक होकर एवं संगठित होकर हमारा साथ दें, मैं निश्चित रूप से इन सभी बातों पर अंकुश लगाने का काम करुंगा. मौके पर अमित कुंवर, व्यास मित्तल, अमित मिश्रा, सोहराई मुंडा, कमलेश कुमार, संतोश सिंह, संजू सिंह, छौटना उरांव, किशोर महली, अमित लोहरा, साबो देवी, मीरा उरांव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >