लीड :3::::: हर ओर बह रही भक्ति की धारा

लीड :3::::: हर ओर बह रही भक्ति की धारा फोटो- एलडीजीए- 1 प्रवचन करते पुरोहित, एलडीजीए-2 रामचरित मानस नवाह्न पाठक करते पंडित इंद्र शंकर झा, एलडीजीए-3 परिक्रमा करती महिलाएं. लोहरदगा. जिले में नवरात्र के मौके पर हर ओर भक्ति की धारा बह रही है. गुदरी बाजार स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर में श्री रामचरित मानस नवाह्न […]

लीड :3::::: हर ओर बह रही भक्ति की धारा फोटो- एलडीजीए- 1 प्रवचन करते पुरोहित, एलडीजीए-2 रामचरित मानस नवाह्न पाठक करते पंडित इंद्र शंकर झा, एलडीजीए-3 परिक्रमा करती महिलाएं. लोहरदगा. जिले में नवरात्र के मौके पर हर ओर भक्ति की धारा बह रही है. गुदरी बाजार स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर में श्री रामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. महिलाएं पूजा-अर्चना कर रही हैं. संध्या समय संगीतमय प्रवचन में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. अमरकंटक से आये बाबा राम कथा कह रहे हैं. जगह-जगह ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भक्ति गीतों के बजने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. जगह-जगह कलश स्थापना कर मां दुर्गे की पूजा-अर्चना हो रही है. हर ओर रौनक देखी जा रही है. बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग दुर्गापूजा की खरीदारी में जुटे हैं. कपड़ों की दुकान हो या फिर श्रृंगार प्रसाधनों की दुकान, हर दुकान में ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है. लोग जम कर खरीदारी करने में लगे हैं. कार्यालयो में वीरानगी छायी हुई है. पंचायत चुनाव के कारण अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. पूजा के रंग में पूरा माहौल रंगा है. जगह-जगह आकर्षक पंडालों का निर्माण कर मां भगवती की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी हो रही है. विभिन्न पूजा संगठनों के लोग पंडाल निर्माण को अंतिम रूप देने में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >