छुट्टी का मुखिया से अनुमति नहीं लेंगे : डॉक्टर

छुट्टी का मुखिया से अनुमति नहीं लेंगे : डॉक्टर झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ व आइएमए की बैठक15 गुम 6 में बैठक में उपस्थित डॉक्टर.गुमला. झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ व आइएमए की बैठक सदर अस्पताल में हुई. अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी बसिया डॉ राजेश कुमार ने की. बैठक में झारखंड सरकार के कैबिनेट द्वारा पारित […]

छुट्टी का मुखिया से अनुमति नहीं लेंगे : डॉक्टर झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ व आइएमए की बैठक15 गुम 6 में बैठक में उपस्थित डॉक्टर.गुमला. झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ व आइएमए की बैठक सदर अस्पताल में हुई. अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी बसिया डॉ राजेश कुमार ने की. बैठक में झारखंड सरकार के कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव जिसमें मुखिया, प्रमुख व जिला परिषद अध्यक्ष को चिकित्सकों का अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है. जिसका सभी चिकित्सकों ने विरोध किया. साथ ही सरकार से मांग की कि इस तुगलकी फरमान को अविलंब वापस लिया जाये. यदि सरकार इसे वापस नहीं लेगी, तो चिकित्सक सामूहिक त्यागपत्र/ स्वैच्छिक सेवा निवृति ले लेंगे. आंदोलन के संबंध में राज्यस्तरीय झासा व आइएमए द्वारा जो भी निर्णय लिया. उसका हम सभी पूर्ण समर्थन कर अनुपालन करेंगे. बैठक में 25 अक्टूबर को राज्यस्तरीय झासा एवं आइएमए द्वारा घोषित सीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी चिकित्सक 25 अक्टूबर को आइएमए भवन रांची पहुंचने की अपील की. बैठक में कहा गया कि वर्तमान प्रधान सचिव का कार्यकलाप चिकित्सक विरोधी है. चिकि त्सकों की जायज मांग जैसे डीएसीपी, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट व प्रोन्नति आदि पर अनावश्यक रूप से बाधा डालकर चिकित्सकों को प्रताड़ित किया जा रहा है. संघ ने प्रधान सचिव को अविलंब पद से हटाने की मांग की. मौके पर डॉ राजेश कुमार, डॉ प्रदीप कुमार लिंडा, डॉ. एनके गुप्ता, डॉ आनंद किशोर उरांव, डॉ एके अग्रवाल, डॉ मनोज सुरीन, डॉ अरुण कुमार, डॉ नंद किशोर तिर्की, डॉ साजिदुल्लाह खान, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ आशा एक्का, डॉ रश्मि कच्छप, डाॅ अमर कुमार मिश्रा, डॉ केके मिश्रा, डॉ पीएम बाडा, डॉ एसके किस्कू, डॉ आरपी खलखो व डॉ शैलेंद्र प्रसाद सिन्हा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >