कॉलेज में प्राचार्य की प्रतिमा लगे

कॉलेज में प्राचार्य की प्रतिमा लगे आक्रोशित विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला16 गुम 19 व 20 में कैंडल मार्च में शामिल विद्यार्थी.प्रतिनिधि, गुमलाकार्तिक उरांव महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शशिभूषण के हत्यकांड से आक्रोशित विद्यार्थियों ने शुक्रवार को गुमला शहर में कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च महाविद्यालय के मुख्य गेट से शुरू हुआ, जो टावर […]

कॉलेज में प्राचार्य की प्रतिमा लगे आक्रोशित विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला16 गुम 19 व 20 में कैंडल मार्च में शामिल विद्यार्थी.प्रतिनिधि, गुमलाकार्तिक उरांव महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शशिभूषण के हत्यकांड से आक्रोशित विद्यार्थियों ने शुक्रवार को गुमला शहर में कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च महाविद्यालय के मुख्य गेट से शुरू हुआ, जो टावर चौक, पटेल चौक, जशपुर रोड होते स्व शशिभूषण के आवास के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ. विद्यार्थियों के कैंडल मार्च के माध्यम से जिला प्रशासन और सरकार से महाविद्यालय परिसर में स्व शशिभूषण की प्रतिमा बनवाने, सीसीटीवी कैमरा लगाने, छात्रावास को अन्यत्र स्थानांतरित करने और पुलिस पिकेट की स्थापना करने की मांग की है. कैंडल मार्च में प्रेमचंद कुमार साहू, जगेश्वर साहू, प्रहलाद साहू, रमेश साहू, राजेश साहू, कलावती कुमारी, पूजा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, शशि टोप्पो, अनिता कुमारी, शांति बाड़ा, सुमन कुमारी सहित सैकड़ों विद्यार्थी शामिल थे. शोक प्रकट किया: राष्ट्रीय इसाई महासंघ जिला समिति गुमला व महासंघ चर्च के प्रतिनिधि पास्टर चामू पूर्त्ति व कार्तिक उरांव महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शशिभूषण के निधन पर शोक प्रकट किया है. ज्ञात हो कि गत दिनों पास्टर चामू पूर्त्ति की अपराधियों ने हत्या कर दी. वहीं एक दिन बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य की महाविद्यालय के ही छात्र द्वारा हत्या कर दी गयी. शोक प्रकट करनेवालों में फ्रांसिस जेवियर एक्का, सजीत पन्ना, संत कुमार एक्का, ललित कुजूर, अमित एक्का, होसियाना तिर्की, मंजू बेक, ज्योति सुनीता बेक, तेलेस्फोर एक्का, रोबर्ट टोप्पो व रोशन मिंज सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं. कुलपति को सौंपा ज्ञापन: सदान युवा मोरचा के अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की हत्या का जिक्र करते हुए कॉलेज परिसर से बालक छात्रावास को हटाने की मांग की है. उन्होंने हत्याकांड की उच्च स्तरीय सीबीआइ से जांच कराने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल कॉलेज में पुलिस पिकेट की स्थापना करने, कॉलेज में खाली पड़े शिक्षकों के पद को भरने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >