जी… शैक्षणिक भ्रमण में गये विद्यार्थी 16 गुम 7 में भ्रमण पर जानेवाले शिक्षकों व बच्चों का दल. गुमला. विद्या भारती हाई स्कूल बिरसा नगर गुमला से 46 विद्यार्थियों व 10 शिक्षकों का दल शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण पर गया. प्राचार्य मनमोहन कुमार प्रसाद ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को ओड़िशा के पुरी, कोणार्क, चिल्का झील, भुवनेश्वर लिंगराज मंदिर, धवला गिरि, उदय गिरि, खंड गिरि, कटक के नंदन कानन, वन्य जीव अभ्यारण्य, पाराद्वीप व बंदरगाह सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के विकास के लिए स्कूल में पठन-पाठन व खेलकूद के साथ शैक्षणिक भ्रमण भी जरूरी है. मौके पर सिलास टोप्पो, संतोष कुमार लकड़ा, कमल भगत, पूनम सुरीन, सोनी उरांव, आभा टोप्पो, सुनीता एक्का, जयप्रकाश बड़ाइक, सुलेखा कुमारी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
जी... शैक्षणिक भ्रमण में गये वद्यिार्थी
जी… शैक्षणिक भ्रमण में गये विद्यार्थी 16 गुम 7 में भ्रमण पर जानेवाले शिक्षकों व बच्चों का दल. गुमला. विद्या भारती हाई स्कूल बिरसा नगर गुमला से 46 विद्यार्थियों व 10 शिक्षकों का दल शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण पर गया. प्राचार्य मनमोहन कुमार प्रसाद ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को ओड़िशा के पुरी, […]
