पालकोट : पालकोट प्रखंड के अलंकेरा गांव निवासी जयराम उरांव (80 वर्ष) की भौंरा काटने से मौत हो गयी. भौंरा काटने के बाद वह आठ घंटे तक जीवन व मौत से लड़ता रहा. डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली. बताया जा रहा है कि बुधवार को जयराम अपने घर से घूमने के लिए निकला था. तभी अचानक भौंरो ने उसपर हमला कर दिया. वृद्ध होने के कारण वे भाग नहीं सके और भौंरों के काटने से अधमरा हो गये. परिजन उसे गुमला सदर अस्पताल में भरती किये. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
भौंरा काटने से वृद्ध की मौत
पालकोट : पालकोट प्रखंड के अलंकेरा गांव निवासी जयराम उरांव (80 वर्ष) की भौंरा काटने से मौत हो गयी. भौंरा काटने के बाद वह आठ घंटे तक जीवन व मौत से लड़ता रहा. डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली. बताया जा रहा है कि बुधवार को जयराम अपने घर […]
