नि:शक्तता शिविर आज घाघरा में

नि:शक्तता शिविर आज घाघरा में गुमला. जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा विभिन्न प्रखंडों में नि:शक्त को आवश्यकतानुसार दिये जानेवाले विकलांग यंत्र के लिए विकलांगता शिविर का आयोजन किया गया है. 14 अक्तूबर को सिसई व भरनो में विकलांग को चिह्नित करने के लिए सीडीपीओ कार्यालय परिसर में शिविर लगाया गया था. जिसमें नि:शक्तों को चिह्नित […]

नि:शक्तता शिविर आज घाघरा में गुमला. जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा विभिन्न प्रखंडों में नि:शक्त को आवश्यकतानुसार दिये जानेवाले विकलांग यंत्र के लिए विकलांगता शिविर का आयोजन किया गया है. 14 अक्तूबर को सिसई व भरनो में विकलांग को चिह्नित करने के लिए सीडीपीओ कार्यालय परिसर में शिविर लगाया गया था. जिसमें नि:शक्तों को चिह्नित किया गया. 16 को घाघरा व बिशुनपुर के लिए सीडीपीओ कार्यालय घाघरा, 19 को सीडीपीओ कार्यालय डुमरी, 27 को सीडीपीओ कार्यालय चैनपुर, 29 को कामडारा व बसिया के लिए सीडीपीओ कार्यालय कामडारा, 31 को गुमला व पालकोट के लिए सीडीपीओ कार्यालय सदर व दो नवंबर को रायडीह सीडीपीओ कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा. जानकारी परियोजना निदेशक संजय कुमार दत्ता ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >