आग से जली महिला की मौत

आग से जली महिला की मौत गुमला. सदर प्रखंड के बसुवा गांव निवासी ईश्वर देवी (45 वर्ष) की आग से जलने से मौत हो गयी. उसे गंभीरवस्था में गुरुवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद अपराह्न तीन बजे उसकी मौत हो गयी. पत्नी को आग से जलता देख पति […]

आग से जली महिला की मौत गुमला. सदर प्रखंड के बसुवा गांव निवासी ईश्वर देवी (45 वर्ष) की आग से जलने से मौत हो गयी. उसे गंभीरवस्था में गुरुवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद अपराह्न तीन बजे उसकी मौत हो गयी. पत्नी को आग से जलता देख पति पुनई उरांव ने उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन आग से उसका हाथ भी जल गया. पुलिस को सूचना मिलने पर एएसआइ अशोक मिश्रा सदर अस्पताल पहुंच कर पुनई का बयान कलमबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में पुनई ने बताया कि बुधवार की रात जलती ढिबरी में तेल भरने के क्रम में उसके कपड़े में आग लग गयी. जिससे वह जल कर गंभीर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >