रंगोली में श्वेता व फैंसी ड्रेस में अनन्या अव्वल

रंगोली में श्वेता व फैंसी ड्रेस में अनन्या अव्वल अग्रसेन जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृतफोटो फाइल:14एसआइएम:15-प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि,16-पुरस्कार के साथ यंग ग्रुपसिमडेगा. महाराजा अग्रसेन जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मंगलवार की रात्रि रंगारंग कार्यक्रम के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम का समापन किया गया. आयोजित प्रतियोगिता […]

रंगोली में श्वेता व फैंसी ड्रेस में अनन्या अव्वल अग्रसेन जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृतफोटो फाइल:14एसआइएम:15-प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि,16-पुरस्कार के साथ यंग ग्रुपसिमडेगा. महाराजा अग्रसेन जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मंगलवार की रात्रि रंगारंग कार्यक्रम के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम का समापन किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को अग्रवाल सभा ने पुरस्कृत किया. समापन के अवसर पर डांस ग्रांड फिनाले का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. वहीं फैंसी ड्रेस में भी बच्चे लोगों को काफी आकर्षित कर रहे थे. पिछले एक अक्तूबर से ही प्रतियोगिताएं हो रही थी. रंगोली मेरे आंगन की प्रतियोगिता में श्वेता बंसल, प्रज्ञा बोंदिया, फैंसी ड्रेस में अनन्या अग्रवाल, देवांस बंसल, श्रेया अग्रवाल, केशव मित्तल, अग्रसेन जी की तसवीर सजायें में खुशबू जैन, ज्योति अग्रवाल, मेकअप कीट प्रतियोगिता में नेहा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, चित्रकला ग्रुप ए में कान्हा अग्रवाल, खनक जैन, ग्रुप बी में काव्या जैन, कुशल जैन, आर्या गोयल, ग्रुप सी में जयश्री कुलुकेरिया, रितिका जालान, हस्त लेखन ग्रुप ए में खुशी अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, ग्रुप बी में काव्या जैन, मेघा अग्रवाल, ग्रुप सी में आनंद अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, साइकिल रेस ग्रुप में आयुष बंसल, नन्हा गोयल, बेदांत मित्तल, ग्रुप बी में कन्हैया बामलिया, मुकेश अग्रवाल, कैरम में संजय अग्रवाल, भरत बामलिया, कबड्डी यंग ग्रुप में हरियाणा क्लब, क्रिकेट में सिमडेगा वारियर्स, हरिकेन लायर्स, ग्रिटिंग कार्ड में आर्या गोयल, अर्पिता मित्तल, पिलो पासिंग में प्रिया बामलिया, नेहा अग्रवाल, रिंग पासिंग में हर्ष मित्तल, शुभम अग्रवाल, स्लो डांस में काव्या जैन, अर्पिता मित्तल, ग्रुप डांस डेजलरस ग्रुप, रितिका एंड ग्रुप को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा समिति एवं अग्रवाल महिला समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >