पत्थरों की हो रही चोरी

पत्थरों की हो रही चोरी जलडेगा(सिमडेगा). कोनमेरला से कोलेबिरा पथ पर लुड़गी नदी तक सड़क के दोनों ओर बिछाये गये पत्थर की चोरी हो रही है. कुछ लोग पत्थरों को ट्रैक्टर पर लाद कर ले जा रहे हैं. बताया जाता है कि प्रतिदिन लगभग पांच-छह ट्रैक्टर पत्थरों की चोरी हो रही है. ग्रामीणों ने पत्थरों […]

पत्थरों की हो रही चोरी जलडेगा(सिमडेगा). कोनमेरला से कोलेबिरा पथ पर लुड़गी नदी तक सड़क के दोनों ओर बिछाये गये पत्थर की चोरी हो रही है. कुछ लोग पत्थरों को ट्रैक्टर पर लाद कर ले जा रहे हैं. बताया जाता है कि प्रतिदिन लगभग पांच-छह ट्रैक्टर पत्थरों की चोरी हो रही है. ग्रामीणों ने पत्थरों की चोरी पर रोक लगाने की मांग की है. इधर पथ प्रमंडल के कनीय अभियंता महेंद्र मंडल से पूछे जाने पर बताया कि पत्थरों की चोरी होने की सूचना उन्हें भी मिली है. किंतु जब पूछा गया कि इस दिशा में क्या कार्रवाई हो रही है तो वे चुप्पी साध गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >