मां प्रथम पाठशाला होती है : बीडीअोफोटो (1) मंचासीन बीडीअो व अन्य. कुड़ू (लोहरदगा). डायमंड कोचिंग सेंटर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कुड़ू बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि मां से बढ़ कर इस दुनिया में कोई गुरु नहीं हो सकता है. मां प्रथम पाठशाला होती है, जहां शिक्षा का शुभारंभ होता है. मां संस्कार, शिक्षा से लेकर व्यावहारिक शिक्षा, अनुशासन का पाठ पढ़ाती है. परीक्षा, जब प्रारंभ होती है तो मां संस्कार देकर बच्चों को भेजती है एवं वापस लौटने तक इंतजार करती है. विशिष्ट अतिथि सरना प्रार्थना सभा को प्रदेश सलाहकार जलेश्वर उरांव ने कहा कि भय वहां होता है, जहां अज्ञानता होती है. मां भय को भगाने की शिक्षा देती है. मौके पर सफल छात्र-छात्राअों को कोचिंग संस्थान की अोर से सम्मानित किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनमातृ सम्मेलन के मौके पर संस्थान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. छात्राअों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गीत, सामूहिक गीत, नाटक, शायरी समेत अन्य कार्यक्रम पेश किया गया. इससे तमाम अतिथि मंत्रमुग्ध हो गये. इससे पूर्व संस्थान के निदेशक हीरालाल यादव ने तमाम अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं संस्थान के संबंध में जानकारी दी. मौके पर नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक ललिता कुमारी, जतरू उरांव, हीरालाल यादव, अवधेश उरांव, आशिष यादव, काजल, किरण, सोनी कुमारी, रानी कुमारी समेत अन्य शामिल थे.
मां प्रथम पाठशाला होती है : बीडीओ
मां प्रथम पाठशाला होती है : बीडीअोफोटो (1) मंचासीन बीडीअो व अन्य. कुड़ू (लोहरदगा). डायमंड कोचिंग सेंटर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कुड़ू बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि मां से बढ़ कर इस दुनिया में कोई गुरु नहीं हो सकता है. मां प्रथम पाठशाला होती है, जहां शिक्षा का […]
