: कुख्यात अपराधी पिंटू व मनोज भाग निकला.प्रतिनिधि, भरनोभरनो, बेड़ो व भंडारा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक अपराधी सुनील मुंडा को ईटा चिनदरी गांव से पकड़ा है. उसके घर से दो राइफल व अन्य सामान भी मिला है. जबकि कुख्यात अपराधी पिंटू उरांव व मनोज उरांव अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहे. पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा की. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले. जानकारी के अनुसार गुरुवार को लेवी लेने पहुंचा अपराधी प्रदीप उरांव की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ से पुलिस को पता चला कि उसके साथ बेड़ो ईंटा चुनदरी गांव में छिपे हैं. भरनो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो को जैसे ही इसकी सूचना मिली. उन्होंने समीप के थाना बेड़ो व भंडरा पुलिस के सहयोग से ईटा चुनदरी गांव में अपराधियों के छिपे स्थान की घेराबंदी की. लेकिन पुलिस को आता देख सभी अपराधी भागने लगे. इसी दौरान पुलिस ने सुनील को पकड़ा. उससे पूछताछ में उसने अपने घर में रखे दो राइफल बताया. जिसे पुलिस ने बरामद किया. यहां बता दें कि भरनो में रंथु उरांव की हत्या के बाद अपराधी पिंटू व मनोज हावी हो गये हैं. वे लोग दहशत पैदा कर लोगों को परेशान किये हुए हैं. हालांकि पुलिस इन दोनों अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है.
दो राइफल के साथ अपराधी पकड़ाया
: कुख्यात अपराधी पिंटू व मनोज भाग निकला.प्रतिनिधि, भरनोभरनो, बेड़ो व भंडारा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक अपराधी सुनील मुंडा को ईटा चिनदरी गांव से पकड़ा है. उसके घर से दो राइफल व अन्य सामान भी मिला है. जबकि कुख्यात अपराधी पिंटू उरांव व मनोज उरांव अपने साथियों के साथ […]
