गुमला. पालकोट थाना के जलडेगा गांव निवासी जगदीश गोप ने कहा कि उसका बेटा मकुंद गोप बेकसूर है. उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. वह नाबालिग भी है. लेकिन उसका उम्र अधिक दिखा कर उसे रिमांड होम न भेज कर जेल भेज दिया गया. उक्त बातंे शुक्रवार को जगदीश ने गुमला में सीडब्ल्यूसी के समक्ष कही. श्री गोप ने कहा कि गत दिनों गांव की एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके 16 साल के बेटे को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया. वह गिड़गिड़ाता रहा. लेकिन उसकी कोई नहीं सुना. वह थाना भी गया. अपने बेटे को नाबालिग बताया. पर पुलिसकर्मी यह कहकर उसे भगा दिया कि उसका बेटे की उम्र 19 साल है. जबकि सर्टिफिकेट के अनुसार बेटे की उम्र 16 साल है. जगदीश ने कहा कि जिस महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगायी है. उसका बेटा व बेटी उस के घर के समीप रहते हैं. उसने अक्सर विवाद होता रहता है. इसलिए उन लोगों ने फंसा दिया. उसने यह भी बताया कि गांव में बैठक भी हुई थी. जिसमें हमलोगों के साथ गलत व्यवहार कर एक पक्षीय निर्णय लिया गया है.
मेरा बेटा बेकसूर है, उसे फंसाया गया है : पिता
गुमला. पालकोट थाना के जलडेगा गांव निवासी जगदीश गोप ने कहा कि उसका बेटा मकुंद गोप बेकसूर है. उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. वह नाबालिग भी है. लेकिन उसका उम्र अधिक दिखा कर उसे रिमांड होम न भेज कर जेल भेज दिया गया. उक्त बातंे शुक्रवार को जगदीश ने गुमला में सीडब्ल्यूसी के […]
