पालकोट. करौंदाबेड़ा गांव में संत मारिया जतरा का आयोजन किया गया. जतरा में कालोनी, बाकपंजा, नदीपार, भरखरा सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि फादर डीन मोजेश खलखो की अगुवाई में पवित्र मिस्सा पूजा करायी. मौके पर उन्होंने कहा कि माता मरियम ने अपने इकलौते पुत्र ईसा मसीह को मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था. वहीं ईसा मसीह भी मानव कल्याण के पुण्य कार्य में लग गये और लोगों को प्रेम व शांति का संदेश दिया. हमें ईसा मसीह के उसी प्रेम व शांति के संदेश को समाज में फैलाना है. इस अवसर पर विभिन्न गांवों के युवक-युवतियों ने नाच गान प्रस्तुत किया. मौके पर कुसुमकांत पन्ना, गाब्रियल एक्का, प्रकाश किंडो, प्रकाश मिंज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
समाज में प्रेम का संदेश फैलाना है : फा मोजेश
पालकोट. करौंदाबेड़ा गांव में संत मारिया जतरा का आयोजन किया गया. जतरा में कालोनी, बाकपंजा, नदीपार, भरखरा सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि फादर डीन मोजेश खलखो की अगुवाई में पवित्र मिस्सा पूजा करायी. मौके पर उन्होंने कहा कि माता मरियम ने अपने इकलौते पुत्र ईसा मसीह को […]
