शिक्षकों का नाम जोड़ने की मांग

सिसई. 1994 में नियुक्त प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन से ग्रेड टू की प्रोन्नति सूची में नाम शामिल नहीं होनेवाले शिक्षकों ने गुमला डीएसइ से सूची में नाम प्रकाशित करने की मांग की है. शिक्षक माड़वारी साहू ने बताया कि शिक्षा समिति गुमला द्वारा 1994 में नियुक्ति तिथि से लेकर अब तक […]

सिसई. 1994 में नियुक्त प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन से ग्रेड टू की प्रोन्नति सूची में नाम शामिल नहीं होनेवाले शिक्षकों ने गुमला डीएसइ से सूची में नाम प्रकाशित करने की मांग की है. शिक्षक माड़वारी साहू ने बताया कि शिक्षा समिति गुमला द्वारा 1994 में नियुक्ति तिथि से लेकर अब तक कार्यरत सभी शिक्षकों का प्रोन्नति करने का फैसला लिया था. इसके बाद भी कई शिक्षकों का नाम छोड़ कर मात्र 72 शिक्षकों का नाम ही प्रोन्नति सूची में प्रकाशित किया गया है. इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >