किराया तय कर ढुलाई कराने की मांग

गुमला. झारखंड पठारी क्षेत्र ट्रक ऑनर एसोसिएशन गुमला, लोहरदगा व लातेहार के सचिव मुख्तार अंसारी ने डीसी गौरी शंकर मिंज को जियोमैक्स कंपनी द्वारा बॉक्साइट ढुलाई के किराया में अनियमितता बरतने के संबंध में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेखित है कि गुरदरी एवं अन्य माइंस क्षेत्र से बॉक्साइट ढुलाई करनेवाले ट्रक गत माह से […]

गुमला. झारखंड पठारी क्षेत्र ट्रक ऑनर एसोसिएशन गुमला, लोहरदगा व लातेहार के सचिव मुख्तार अंसारी ने डीसी गौरी शंकर मिंज को जियोमैक्स कंपनी द्वारा बॉक्साइट ढुलाई के किराया में अनियमितता बरतने के संबंध में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेखित है कि गुरदरी एवं अन्य माइंस क्षेत्र से बॉक्साइट ढुलाई करनेवाले ट्रक गत माह से किराया को लेकर हड़ताल पर थे. वहीं संशोधित किराया की मांग को लेकर जियोमैक्स कंपनी से पूर्व में ही वार्ता हो चुकी है. उस समय कंपनी ने किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया था. लेकिन अभी तक किराया नहीं बढ़ाया गया है. सचिव ने कहा है कि कंपनी द्वारा यदि 30 मई तक किराया तय कर एग्रीमेंट नहीं किया जाता है तो, कंपनी में चलने वाली ट्रकों का परिचालन एवं माइनिंग कार्य व कांटाघरों को ठप कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >