हादसे में दो युवक घायल

गुमला. सदर थाना के भरदा के समीप दो मोटरसाइकिल में बुधवार की रात को सीधी भिड़ंत हुई है. इसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों में गुमला शहर के दो युवकपप्पू सरदार व अभिषेक गुप्ता शामिल हैं. अभिषेक की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे रांची रेफर कर दिया गया. पप्पू का इलाज गुमला अस्पताल […]

गुमला. सदर थाना के भरदा के समीप दो मोटरसाइकिल में बुधवार की रात को सीधी भिड़ंत हुई है. इसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों में गुमला शहर के दो युवकपप्पू सरदार व अभिषेक गुप्ता शामिल हैं. अभिषेक की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे रांची रेफर कर दिया गया. पप्पू का इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है. वहीं हादसे के बाद घटनास्थल से ही दो युवक घायलावस्था में भाग गये. जानकारी के अनुसार पप्पू व अभिषेक सिसई से गुमला आ रहे थे. तभी भरदा के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. घायलों को किसी प्रकार गुमला अस्पताल लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >