बीडीओ व सीओ ने राशन दुकान की जांच की

पालकोट. दक्षिणी पंचायत के राशन डीलर दुकानदार राम हरि प्रसाद के दुकान की जांच बीडीओ सतीश कुमार व सीओ सरोज ऐनी तिर्की ने शनिवार को की. उल्लेखनीय है कि दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने राशन दुकानदार पर अनियमितता बरतने की शिकायत की थी. पदाधिकारी द्वय ने जांच में दुकान बंद पाया. साथ ही पोषक क्षेत्र […]

पालकोट. दक्षिणी पंचायत के राशन डीलर दुकानदार राम हरि प्रसाद के दुकान की जांच बीडीओ सतीश कुमार व सीओ सरोज ऐनी तिर्की ने शनिवार को की. उल्लेखनीय है कि दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने राशन दुकानदार पर अनियमितता बरतने की शिकायत की थी. पदाधिकारी द्वय ने जांच में दुकान बंद पाया. साथ ही पोषक क्षेत्र के लाभुकों से जानकारी ली. जिसमें लाभुकों ने कहा कि विगत पांच वर्ष से दुकानदार अपने पास राशन कार्ड जमा रखा हुआ है. मांगने पर टालमटोल करता है एवं नियमित रूप से दुकान नहीं खोलता है. सीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट जिले के वरीय पदाधिकारियों को भेज कर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >