बिशुनपुर में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया24 गुम 20 में जुलूस में शामिल लोग.प्रतिनिधि, बिशुनपुरबिशुनपुर प्रखंड में शुक्रवार को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. मौके पर जुलूस निकला गया. जिसमें हजारों लोग मांदर की थाप पर जम कर नाचे. महिलाएं जहां लालपाड़ी साड़ी, वहीं पुरुष वर्ग धोती कुरता में थे. उत्साह चरम पर था. सबसे पहले सरना स्थल पर पूजा की गयी. इसके बाद जुलूस निकाला गया. इसके बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां विभिन्न गांव से पहुंचे खोड़हा दल को पुरस्कृत किया गया. पूर्व विधायक समीर उरांव ने कहा कि सरहुल प्रकृति पर्व है. हमारा जुड़ाव सीधे प्रकृति से है. श्री उरांव ने लोगों से परंपरा, संस्कृति के संरक्षण करने की अपील किया. भाजपा किसान मोरचा के केंद्रीय सदस्य भिखारी भगत ने कहा कि हम आज के दिन खुशहाल बिशुनपुर बनाने का संकल्प लें. मौके पर महेंद्र भगत, बंधु विलास उरांव, आलोक उरांव, बिशु भगत, महावीर उरांव, जनार्दन भगत, राधेश्याम सिंह, कौशल सिंह, अनीस सिंह, मौसम बड़ाइक, आशीष साहू, महात्मा उरांव, राजेश उरांव, सुधीर तिग्गा सहित कई लोग उपस्थित थे.
मांदर की थाप पर थिरके लोग
बिशुनपुर में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया24 गुम 20 में जुलूस में शामिल लोग.प्रतिनिधि, बिशुनपुरबिशुनपुर प्रखंड में शुक्रवार को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. मौके पर जुलूस निकला गया. जिसमें हजारों लोग मांदर की थाप पर जम कर नाचे. महिलाएं जहां लालपाड़ी साड़ी, वहीं पुरुष वर्ग धोती कुरता में थे. उत्साह चरम पर […]
