मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

सिसई. मदरसा रोड सिसई निवासी साबिर खान उर्फ बाडू ने मारपीट का आरोप लगाते हुए अताउल अंसारी, उनके भाई व एक पुत्र के खिलाफ सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. साबिर ने बताया कि एक माह पूर्व मुमताज अंसारी का लकड़ी लदा ट्रक वन विभाग के अधिकारियों ने सिसई के कुदरा पतरा से पकड़ा […]

सिसई. मदरसा रोड सिसई निवासी साबिर खान उर्फ बाडू ने मारपीट का आरोप लगाते हुए अताउल अंसारी, उनके भाई व एक पुत्र के खिलाफ सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. साबिर ने बताया कि एक माह पूर्व मुमताज अंसारी का लकड़ी लदा ट्रक वन विभाग के अधिकारियों ने सिसई के कुदरा पतरा से पकड़ा था. उन लोगों को शक है कि उक्त ट्रक को मैंने मुखबिरी कर पकड़ाया है. इस बात को लेकर अताउल, भाई मुमताज अंसारी, मुश्ताक अंसारी व पुत्र जीशान अंसारी ने शुक्रवार को शाम चार बजे मसजिद के समीप स्थित कबीर चाय दुकान के पास मारपीट की और मोबाइल छिन कर तोड़ दिया. साथ ही पर्स में रखे छह हजार रुपये व आधार कार्ड छिन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >