अवैध पत्थर उत्खनन की हुई जांच

पालकोट. जिला खनन पदाधिकारी राजेश फुलजेंस लकड़ा व बसिया एसडीओ अनिल तिर्की के नेतृत्व में अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान में पदाधिकारियों ने प्रखंड के नागोटोली, गोजा, तुर्री मुहल्ला, सुमड़ू, गुड़गुड़ा में अवैध उत्खनन की जांच की. जांच के बाद डीएमओ ने कहा कि अंचल के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति […]

पालकोट. जिला खनन पदाधिकारी राजेश फुलजेंस लकड़ा व बसिया एसडीओ अनिल तिर्की के नेतृत्व में अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान में पदाधिकारियों ने प्रखंड के नागोटोली, गोजा, तुर्री मुहल्ला, सुमड़ू, गुड़गुड़ा में अवैध उत्खनन की जांच की. जांच के बाद डीएमओ ने कहा कि अंचल के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा वन्य प्राणी क्षेत्र होने के कारण वैद्य खनन पट्टा नहीं दिया जा सकता है. अवैध खनन अभिकर्ताओं पर झारखंड लघु खनिज अधिनियम 2004 के नियमों व प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >