सड़क हादसे में तीन लोग घायल

घाघरा. देवाकी बाबाधाम व घाघरा के बीच में एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सेरेंगदाग के संदीप खेरवार, सलगी के विवेक खेरवार व देवाकी के सोहराई उरांव है. घाघरा अस्पताल में इलाज के बाद तीनों को गुमला रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार संदीप व विवेक एक शादी समारोह […]

घाघरा. देवाकी बाबाधाम व घाघरा के बीच में एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सेरेंगदाग के संदीप खेरवार, सलगी के विवेक खेरवार व देवाकी के सोहराई उरांव है. घाघरा अस्पताल में इलाज के बाद तीनों को गुमला रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार संदीप व विवेक एक शादी समारोह में भाग लेने बाबाधाम मंदिर आये थे. यहां से बाइक में बैठ कर घाघरा घूमने जा रहे थे. तभी घाघरा से देवाकी गांव जा रहे साइकिल सवार सोहराई से टक्कर हो गयी, जिसमें तीनों सड़क पर फेंका गये. स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >