150 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

जारी. जारी प्रखंड में कांग्रेस ने शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया. मौके पर 150 लोगों को कांग्रेस से जोड़ कर उन्हें सदस्यता दी गयी. इसके बाद रोशनपुर गांव में कांग्रेस की बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस की गतिविधि पर चर्चा की गयी. साथ ही संगठन को मजबूत करने पर दिशा निर्देश दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष विमल […]

जारी. जारी प्रखंड में कांग्रेस ने शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया. मौके पर 150 लोगों को कांग्रेस से जोड़ कर उन्हें सदस्यता दी गयी. इसके बाद रोशनपुर गांव में कांग्रेस की बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस की गतिविधि पर चर्चा की गयी. साथ ही संगठन को मजबूत करने पर दिशा निर्देश दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष विमल तिर्की ने कहा कि हम सभी नये ढंग से संगठन को चलाने पर ध्यान दें. पूरा जनवरी माह सदस्यता अभियान चलेगा. बैठक में कादिर अली, पियास खलखो, पीटर तिर्की, बसंत किसान, संतोष लकड़ा, राजेश टोप्पो, मरियानुस तिर्की, तिमतियुस एक्का, नीलन बाड़ा, अलबर्ट टोप्पो, द्रोथिया तिर्की, फुलजेंस टोप्पो सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >