पीडि़ता ने बिशुनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ाप्रतिनिधि, बिशुनपुरबिशुनपुर थाना के बनारी गांव की एक छात्रा का मैट्रिक का रिजल्ट बनवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के साथ एक साल पहले दुष्कर्म हुआ है. अब लड़की एक बच्चे की मां बन गयी है. जब लड़की ने आरोपी घाघरा थाना क्षेत्र के चेड़या गांव निवासी सुरेश सिंह से शादी करने के लिए कही तो उसने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद गुरुवार को लड़की ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बॉक्साइट ट्रक चालक है. जानकारी के अनुसार लड़की गांव की स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी. वह स्कूल छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी. तभी रास्ते में सुरेश सिंह से उसकी मुलाकात हो गयी. सुरेश ने उससे पूछा कि किस स्कूल व क्लास में पढ़ती है. लड़की ने जब दसवीं कक्षा में पढ़ने की जानकारी दी, तो सुरेश ने रांची के अपने साथी के सहयोग से मैट्रिक का रिजल्ट बनवाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लड़की के साथ सुरेश फोन पर बात करने लगा और लड़की को गांव के नदी के किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद सुरेश ने लड़की से शादी का वादा किया. इस मामले को लेकर बुधवार को गांव में बैठक भी हुई. जब आरोपी ने शादी से मुकरा तो ग्रामीणों के दिशा निर्देश पर लड़की ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. दर्ज प्राथमिकी में लड़की ने कहा है कि छल से उसके साथ दुष्कर्म किया गया. थाना प्रभारी मणिलाल राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया है.
रिजल्ट बनवाने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म
पीडि़ता ने बिशुनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ाप्रतिनिधि, बिशुनपुरबिशुनपुर थाना के बनारी गांव की एक छात्रा का मैट्रिक का रिजल्ट बनवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के साथ एक साल पहले दुष्कर्म हुआ है. अब लड़की एक बच्चे की […]
