225 मरीजों की जांच की गयी

गुमला. जन विकास ट्रस्ट अस्पताल सिसई के द्वारा गोविंदपुर खूटी में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रांची के नेत्र सर्जन डॉ राकेश कुमार व नेत्र विशेषज्ञ नीलू कुमारी द्वारा कुल 225 मरीजों की जांच की गयी. जिसमें 67 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया. इन सभी मोतियाबिंद मरीजों को 10 […]

गुमला. जन विकास ट्रस्ट अस्पताल सिसई के द्वारा गोविंदपुर खूटी में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रांची के नेत्र सर्जन डॉ राकेश कुमार व नेत्र विशेषज्ञ नीलू कुमारी द्वारा कुल 225 मरीजों की जांच की गयी. जिसमें 67 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया. इन सभी मोतियाबिंद मरीजों को 10 व 11 जनवरी को जन विकास ट्रस्ट सिसई में बुलाया गया है. जहां इनका नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा. यह जानकारी नीलू कुमारी ने देते हुए सभी मरीजों को ऑपरेशन के समय अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड व स्मार्ट कार्ड की छाया प्रति लाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >